Maharajganj Times

हर घर तिरंगा के तहत महराजगंज जिले में फहरेगा 6 लाख झंडा

Maharajganj
Monday, 12 Aug, 2024
0
976

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  जिले में हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए अधिकारी जी जान से जुटे हैं।इस बार जिले में 6  लाख घरों पर तिरंगा लगाए जाने की तैयारी है।इस बार जिले के अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां दी गई है। इनमें कुल 6 लाख घरों में तिरंगा लगवाना है।इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी में जुट गई है। सीडीओ अनुराज जैन ने बताया की कल यानी 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो जाएगी जो 15 अगस्त तक चलेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा उत्सव के रूप में मानने  के लिए हम सभी लोगों को निर्देश दिया जिस है उसके क्रम में जनपद महाराजगंज में हम लोगों ने इस बार लगभग 6 लाख तिरंगा को स्वयं सहायता समूह ग्रामीण, अर्बन  उसके अलावा भी जो बेचते हैं और नगर निकाय और जितने भी विभाग है उनका पूरा लक्ष्य विभाजित कर दिया गया है।  आज सुबह तक की सूचना के हिसाब से 30000 झंडा हमारी एसएससी की महिलाओं के द्वारा  तैयार कर लिया गया है।  कल से हम लोग सभी ग्राम पंचायत में उसका डिस्ट्रीब्यूशन करेंगे और  ग्राम पंचायत में हमारे रहने वाले सभी निवासी हैं उनसे आपके चैनल के माध्यम से अपील करते हैं की जैसी झंडा प्राप्त हो सब लोग अपने घर में पूरी देशभक्ति के और राज भावना के साथ उसको अपने घर पर आगामी तीन दिवस के लिए  फहराएं।झंडे निशुल्क हैं ।सब लोगों को झंडा कल से मिलेगा। इसी प्रकार से टाउन एरियाज में यह काम अधिशासी अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है और उसके अलावा जो विभाग हैं अधिकारियों के माध्यम से और जितने भी उनके संबंधित पूरे जनपद में एस्टेब्लिशमेंट है वहां पर उनके द्वारा ही काम किया जाएगा।

<